हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और किसानों-बागवानों को आर्थिक संबल प्रदान करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मंत्रिमंडल ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने को मंजूरी प्रदान की। इस योजना के तहत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थी परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार ने इस योजना के अंतर्गत कुल 3.50 लाख पात्र महिलाओं की पहचान की है। वहीं, 59 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को भी 1,050 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है।(UPDATED ON 14TH NOVEMBER 2026)



