State News

मध्य प्रदेश – महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी; खाते में 1500

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिवाली के बाद राज्य सरकार ने महिलाओं को एक और तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार, 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500-1,500 रुपये ट्रांसफर किए। इस बार करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। सरकार ने कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से योजना की 42वीं किस्त जारी की। इस बार कुल 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं। प्रत्येक लाभार्थी को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस राशि से महिलाओं को घरेलू खर्च और अपनी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। आवेदन के कैलेंडर वर्ष की 1 जनवरी को महिला की उम्र कम से कम 21 साल और 60 साल से कम होनी चाहिए। योजना में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के नियमों के अनुसार सहायता दी जाती है। अगर उन्हें पेंशन के रूप में 1,500 रुपये से कम मिलते हैं, तो निर्धारित प्रावधानों के तहत अंतर की राशि दी जाती है।(UPDATED ON 13TH NOVEMBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button