State News

यूपी में भाजपा ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्यसमिति की घोषणा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। कार्यसमिति में पीएम मोदी समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही कार्यसमिति में 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, पार्टी ने इस बार अब तक की सबसे बड़ी प्रदेश कार्यसमिति बनाई है। खास बात यह है कि 92 साल के डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।

भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 की लिस्ट जारी की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी लिस्ट में तीन कैटेगरी में कुल 712 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने सोमवार सुबह सपा जॉइन की। शाम को भाजपा ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया है। वहीं, पार्टी से नाराज दिख रहे कौशल किशोर को भी कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को होगी। लखनऊ में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। एक दिन पहले यूपी बीजेपी के पदधिकारियो की बैठक होगी। यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं और उसके पहले होने वाली इस बैठक और अमित शाह की एंट्री को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि अमित शाह को 2013 में यूपी बीजेपी का प्रभारी बनाया गया था। उसके बाद 2014 में बीजेपी और सहयोगी दलों ने मिलकर लोकसभा की 80 में से 73 सीटें जीत ली। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को खासा नुकसान हुआ। इंडिया गठबन्धन ने 80 में 43 सीट जीत ली। अखिलेश यादव का PDA फार्मूला काम आया, दलित और पिछड़े वोट का बीजेपी को नुकसान हुआ। कहा गया कि कार्यकर्ताओ की नाराजगी और खराब बूथ मैनेजमेंट भी बीजेपी को हराने की वजह बना। अब यूपी में तीसरी पर सरकार बनाने के लिए बीजेपी सब कील-कांटे दुरुस्त करना चाहती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button