State News

कौन माई का लाल भारत को तोड़ना चाहता है’, मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा।

जामिया की दीवारों पर ये नफरती नारे किसने लिखे मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जामिया स्लोगन मामले पर अब तक राहुल गांधी, कॉकरोच पार्टी और अखिलेश यादव की तरफ से कोई बयान क्यों नहीं आया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कौन माई का लाल ऐसा पैदा हो गया है जो भारत को तोड़ना चाहता है। यह बताता है कि उनकी मानसिकता क्या है। यह वही जामिया मिलिया है जहां शाहीनबाग बना था, ये वही एरिया है। अब देश के लोगों को, देशभक्तों को यह सोचना पड़ेगा कि ऐसे लोगों का मुंहतोड़ जवाब देना पड़ेगा।

जामिया की दीवार पर लिखे फ्री कश्मीर और फ्री शरजील जैसे स्लोगन को लेकर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने कड़ा रुख अपनाया है। जामिया प्रशासन ने साफ कहा है कि अगर विवादित नारों के पीछे जामिया छात्रों का इन्वॉलमेंट पाया गया तो उनपर सख्त एक्शन होगा। उन्हें यूनिवर्सिटी से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। अगर बाहर के किसी शख्स ने जामिया को बदनाम करने के मकसद से ये किया है तो उसके खिलाफ जामिया प्रशासन बड़ी कार्रवाई करेगा।(UPDATED ON 24TH OCTOBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button