State News

राहुल गांधी हैं रेहान वाड्रा के कंस मामा–बीजेपी विधायक केतकी सिंह

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बांसडीह से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा के कंस मामा हैं। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा को बीजेपी विधायक ने ऑफर दिया और कहा कि वे कांग्रेस से दूरी बनाएं और उनका राजनीतिक करियर बीजेपी में ज्यादा बेहतर होगा। विधायक ने उनका भाजपा में स्वागत भी कर दिया है।
बलिया में बांसडीह विधानसभा से बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस को नया चेहरा देने की कोशिश कर रही हैं। राहुल गांधी को देश की जनता ने नकार दिया है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि एक कंस मामा भी हुआ करते थे। इतिहास गवाह है। (UPDATED ON 23RD OCTOBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button