State News

मनगवाँ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

मध्य प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र मनगवाँ 73 के मंडल मनगवाँ में रानी मलकावती मलकपुर तालाब प्रांगण में मां बम्बा देवीमंदिर परिसर में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर विजयादशमी पर्व 20 अक्टूबर 2026 तक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसके तहत मां दुर्गा की भक्ति हेतु दुर्गा माँ की मूर्ति की स्थापना की गई है ।

विधायक मनगवाँ इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को अष्टमी के दिन रविवार को प्रातः काल 08:30 बजे से आरती, 51 कन्याओं का पूजन, वृहद भण्डारा प्रसाद एवं रात्रिकालीन समय 07:00 बजे से आरती एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें नामचीन कवियों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के त्योहार के दिन दशहरा मैदान आटीआई में धार्मिक नृत्य का आयोजन एवं बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जायेगा

इस धार्मिक आयोजन की विशेष बात यह है कि प्रति दिन प्रथम पूज्य देवता गणेशजी की आरती तत्पश्चात दुर्गा माताजी की आरती उसके बाद मां बम्बा देवी की आरती के पश्चात दुर्गा माता जी के समानांतर आसन में विराजित भारत माता की आरती भक्त गणों द्वारा की जाती है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहती है एवं धार्मिक वातावरण रहता है। इस आयोजन में नवरात्रि में नौ दिनों के लिए उपवास रत क्षेत्रीय विधायक मनगवाँ 73 इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति द्वारा प्रतिदिन समाज, देश एवं मानवता के कल्याण के लिए आरती – पूजन एवं हवन किया जा रहा है।

इस अध्यात्मिक धार्मिक आयोजन में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने के लिए आग्रह किया है। (UPDATED ON 13TH OCTOBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button