State News

नोएडा एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा,

यूपी सरकार ने नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने का फैसला किया है. यूपी कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान किया है. कैबिनेट बैठक के बाद सीएम योगी ने बताया कि कैबिनेट में ये प्रस्ताव पारित किया गया है. बैठक में पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया गया. जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इसके पहले चरण का उद्घाटन होने के बाद आगे चार चरणों में विस्तार होना है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अपनी सरकार की करीब 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनाया.

यूपी की कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल की जनसेवा के कार्यकाल पर अभिनंदन करते हुए बड़ा प्रस्ताव पारित किया. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के इतिहास में दर्ज हुआ है. प्रधानमंत्री की समर्पित यात्रा के लिए यूपी की कैबिनेट पीएम का हार्दिक अभिनंदन करती है.सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से यूपी का रिश्ता बेहद खास है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने किया था. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण और कार्गो टर्मिनल का आगाज तब हुआ था. नोएडा हवाई अड्डे पर यात्री उड़ानों का संचालन 15 जून से हुआ था. इसमें इंडिगो और अकासा एयर की उड़ानें शुरू हुई थीं. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 11200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. सभी 4 चरणों के पूरा होते ही ये एशिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा. इस पर 29560 करोड़ रुपये लागत आएगी. अभी इसकी यात्री क्षमता सालाना 1.2 करोड़ है और 2040 में पूरी सालाना क्षमता में ये 7 करोड़ से अधिक हो जाएगी.

नोएडा एयरपोर्ट पर अभी 3900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े और चौड़े हवाई जहाजों को भी आसानी से संभाल सकता है. जेवर एयरपोर्ट को ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की 100 फीसदी सहायक कंपनी, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किया है. (UPDATED ON 9TH OCTOBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button