State News

राजस्थान में , 4 चरणों में पंचायत चुनाव; 8 अक्टूबर से नामांकन

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव 4 चरणों में होंगे। पंच, सरपंच और जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक करीब 2 महीने तक लागू रहेगी।

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। पहले चरण में जैसलमेर और फलोदी में एक साथ मतदान होगा। इसके बाद अलग-अलग चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही उम्मीदवारों और स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। (updated on 3rd Oct 26)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button