‘अशोक सिंघल की जलाई ज्योति आज ज्वाला बन चुकी, –CM योगी

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उद्घाटन समारोह के लिए लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उनके जीवन, विचारों और योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में अशोक सिंघल ने जिस ज्योति को प्रज्वलित किया था, वह आज ज्वाला बनकर संपूर्ण हिंदू समाज के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यही उनके जीवन का ध्येय था।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन देश, सनातन धर्म और समस्त हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने अपने जीवन को एक यज्ञ के रूप में आगे बढ़ाया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना था। सीएम योगी ने अशोक सिंघल के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा, “तन समर्पित, मन समर्पित, और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं।”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब अशोक सिंघल ने शिक्षा ली, तो उन्होंने काशी विद्या महाविद्यालय से इंजिनियरिंग की डिग्री ली। उन्होंने RSS के प्रचारक के रूप मे काम किया। उनका ध्येय एक ही था, सनातन धर्म पर आंच नहीं आने देंगे। एक विदेशी आक्रांत ने राम जन्मभूमि का ढांचा गिराया।
भारत के युवाओं और महिलाओं ने सिर पर कफन बांध कर राम जन्मभूमि को बचाने के लिए टूट पड़े। दर्जनों लोगों ने सालों तक सिर पर साफा नहीं बांधा, क्योंकि लोग विभाजित थे, बंटे हुए थे, नेतृत्व का अभाव था। इस कमी को अशोक सिंघल ने पूरा किया। उन्होंने पूरा जीवन श्री राम जन्मभूमि को मुक्त कराने लिए समर्पित कर दिया। (updated on 27th Sept 26)



