State News

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के धुबरी जिले के चापर में अडाणी पावर लिमिटेड (APL) के 3200 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (USTPP) की आधारशिला रखी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम की बिजली उत्पादन क्षमता जबरदस्त तरीके से बढ़ जाएगी। 48,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से निर्माण के दौरान 20,000 तक और चालू होने पर लगभग 5000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इस बड़े मौके पर अडाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अडाणी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

चापर प्लांट असम में 63,000 करोड़ रुपये के पावर इंवेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2030 से अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा। अलग-अलग सेक्टर में राज्य में निवेश 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। कई प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो चुका है और इनसे अगले 3-4 सालों में पूरे असम में नौकरियां, इंफ्रास्ट्रक्चर और नए आर्थिक मौके पैदा होंगे। थर्मल पावर प्रोजेक्ट से स्थानीय कॉन्ट्रैक्टर, सप्लायर, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर और सर्विस प्रोवाइडर के लिए भी अवसर पैदा होंगे, जिससे वे असम में अडाणी ग्रुप के बढ़ते वेंडर इकोसिस्टम में शामिल हो सकेंगे और तरक्की कर सकेंगे।

चापर में अडाणी पावर लिमिटेड (APL) के 3200 MW अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम तेजी से इस सेक्टर के एनर्जी हब के रूप में उभर रहा है और कई बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। 3200 MW का चापर प्रोजेक्ट ‘एडवांटेज असम इन्वेस्टर समिट 2.0’ से बने भरोसे का एक शानदार नतीजा है। लगभग 48,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, ये प्रोजेक्ट असम में अब तक किए गए सबसे बड़े सिंगल इंवेस्टमेंट में से एक होगा। रोजगार के बड़े मौके देने के अलावा, राज्य को बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों और SGST रेवेन्यू से भी फायदा होगा, जबकि स्थानीय उद्योगों और उद्यमों को उभरते हुए इकोसिस्टम में शामिल होने के मौके मिलेंगे।” (UPDATED ON 20TH SEPTEMBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button