State News
सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’, इंदौर में राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सरकार और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सिस्टम को स्टूडेंट नहीं चाहिए, अंधभक्त चाहिए
। राहुल गांधी ने कहा, स्टूडेंट्स सवाल पूछते ही हैं, वे जिज्ञासु होते हैं। उनके सवाल हैं और यही वजह है कि इस सिस्टम को छात्रों से खतरा लगता है। ये सिस्टम स्टूडेंट से डरता है क्यूंकि स्टूडेंट्स पूछते हैं कि दो लोगों ने पूरे सिस्टम को कैसे कैप्चर कर लिया। अंध भक्त नफरत से बात करता है और नफरत फैलाता है। स्टूडेंट ईमानदार होता है और अंधभक्त झूठा होता है।
राहुल ने कहा, सबसे बड़ी बात यह कि ये अपने बच्चों को अंधा भक्त नहीं बनाते, इनके बच्चे अंग्रेजी स्कूल में पढ़ते हैं।(UPDATED ON 19TH SEPT 2026)



