State News

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 35 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

यूपी सरकार ने पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस संबंध ने सरकार की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है। इस फेरबदल में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न मुख्यालयों के अधिकारी शामिल हैं। एक साथ 35 अधिकारियों के तबादला काफी अहम माना जा रहा है।

चारू निगम (IPS- 2014 बैच) को पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ से हटाकर सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद में नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार सिंह (IPS-2014 बैच) जो पुलिस उपायुक्त (DCP) कानपुर नगर थे अब उन्हें पुलिस उपायुक्त (DCP), गौतमबुद्धनगर में तैनात किया गया है। प्रमोद कुमार (IPS-2015बैच) को पुलिस उपायुक्त (DCP), वाराणसी से हटाकर साइबर मुख्यालय लखनऊ में एसपी के पद पर तैनात किया गया है।

रवि शंकर निम (IPS-2015 बैच) को पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर भेजा गया है। वहीं अतुल शर्मा-II (IPS2016) को DCP आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनम कुमार (IPS-2016 बैच) को DCP आगरा से DCP प्रयागराज बनाया गया है, जबकि रविन्द्र कुमार (IPS-2016) को DCP कानपुर नगर से DCP आगरा नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साद मिया खां (IPS-2018 बैच) को DCP गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा और सैय्यद अली अब्बास (IPS-2018) को DCP आगरा से DCP गौतमबुद्धनगर भेजा गया है।(UPDATED ON 19TH SEPT 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button