State News

बीजेपी सांसद हर्ष महाजन -मुख्यमंत्री सुक्खू बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर रहे हैं।

शिमला। बीजेपी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर कहाहै किमुख्यमंत्री बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर रहे हैं। महाजन ने कहा कि उनके लिए आगे केवल अंधेरा है, जबकि भाजपा के लिए उजाला है। महाजन ने कहा कि उनकी नीति स्पष्ट है और वह अगले चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस की आगे की स्थिति को वर्तमान पंचायती चुनाव से स्पष्ट बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि हर्ष महाजन के सलाहकार होने के कारण वीरभद्र सिंह कभी रिपीट नहीं कर पाए। इस पर महाजन ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि गुरु गुरु होता है और चेला चेला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिना सोचे-समझे बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। (UPDATED ON 19TH SEPT 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button