State News

यूपी में 6 महीने के अंदर एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी

गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और कल्याण मण्डपम् का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा, हम अगले 6 महीने के अंदर, विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले हमने कह रखा है कि एक लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी यूपी में उपलब्ध करवाएंगे और ये काम हम परसों यानी 19 तारीख से करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा, इससे पहले हमने साढ़े नौ लाख नौजवानों को नौकरी दी है।

योगी ने कहा, हम चाहते हैं कि यूपी के नौजवानों को बिना भेदभाव नौकरी मिले। आज ही आपने देखा होगा कि बेसिक, माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के शिक्षकों के नियुक्ति के विज्ञापन जारी हो गए हैं औरआज से एप्लिकेशन मंगवाने का भी काम प्रारंभ हो गया है।(UPDATED ON 16TH SEPTEMBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button