State News

दिशा सालियान केस में उद्धव और आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नाम

दिशा सालियान की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे भी लपेटे में आते दिख रहे हैं. इस मामले में सोमवार को सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. इस केस में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे के नाम शामिल हैं. इसके अलावा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का भी इसमें नाम है. परमबीर सिंह उस दौर में कमिश्नर थे, जब उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री थे. हालांकि इनमें से किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया है. इसके अलावा उसी दौर में होम मिनिस्टर रहे अनिल देशमुख का नाम भी इस केस में दर्ज किया गया है. इनके अलावा फिल्म जगत की भी कई हस्तियों के नाम भी एफआईआर में शामिल किए गए हैं.

इन लोगों में डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं. दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. उनकी मौत की जांच के दौरान ही दिशा सालियान की संदिग्ध मौत हो गई थी. आरोप है कि आदित्य ठाकरे के पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्य लोगों ने भी साजिश और उसके बाद मामले को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी इस बात के लिए जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्होंने मामले से जुड़े कागजात, फाइलों और अन्य सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट या दबाया. इसके अलावा सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर/फर्जीवाड़ा किया और आरोपियों को बचाने के लिए सरकारी धन, कर्मचारियों और पुलिस मशीनरी का गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया.

इस FIR में लिखा गया है कि आदित्य ठाकरे के पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्य लोगों ने भी साजिश और उसके बाद मामले को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संबंधित सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों की भी इस बात के लिए जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्होंने मामले से जुड़े कागजात, फाइलों और अन्य सरकारी रिकॉर्ड को नष्ट या दबाया, सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर किया और आरोपियों को बचाने के लिए सरकारी धन, कर्मचारियों और पुलिस मशीनरी का गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया.

मुख्य अपराध, आपराधिक साजिश, उसके बाद झूठी आत्महत्या की कहानी तैयार करने और उसे फैलाने तथा सबूतों को नष्ट करने के संबंध में जिन लोगों की भूमिका की जांच की जरूरत है- उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख आदि शामिल हैं. इनके अलावा API अशोक देवाड़े, PI जगदेव कलापड़, PI शैलेंद्र नगरकर, PI चिमाजी आधव, PI अर्जुन राजाने, मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी भी इस सूची में हैं. देरी से पोस्टमार्टम से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ डॉ. संजय जाधव, कालिना स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के संबंधित अधिकारी, जिनमें N.P. भाले, असिस्टेंट केमिकल एनालाइजर भी शामिल हैं. तत्कालीन संबंधित PI और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं. (courtesy NDTV) (UPDATED ON 14TH SEPT 2026

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button