State News

असम के बाद अब यूपी में डिरेल हुई ट्रेन, चौरी चौरा एक्सप्रेस कानपुर में पटरी से उतरी

कानपुर के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। गोरखपुर जा रही यह ट्रेन स्टेशन से रवाना होते समय हादसे का शिकार हुई। ट्रेन के चार कोच प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पटरी से उतर गए। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया जाता है कि यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना होने के लिए सात नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। जैसे ही इस ट्रेन को ग्रीन सिग्नल मिला, ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगी। ट्रेन अभी प्लेटफॉर्म नंबर सात को पार करने ही वाली थी कि तभी चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन के पटरी से उतरते ही पूरे रेल महकमे में हड़कंप मच गया।

इस एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड AC के B4, B5, B6, B7 कोच पटरी से उतरे हैं। हालांकि रेलवे के मुताबिक कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन इस हादसे की वजह से रेल परिचालन अभी बाधित है। रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच रहें हैं। (UPDATED ON 11TH NOVEMBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button