Today’s Special

डॉ.अशोक भार्गव  हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित”

विगत दिनोंविज्ञान भवन, नई दिल्ली में विश्व हिन्दी परिषद द्वारा “भारत रत्नअटल- हिन्दी, राष्ट्रवाद और सुशासन” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इंदौर के डॉ.अशोक कुमार भार्गव,पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस.को विश्व हिन्दी परिषद द्वारा प्रतिष्ठित ‘हिन्दी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी तथा वरिष्ठ   राजनीतिज्ञ,पूर्व सांसद के सी त्यागी द्वारा अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदत्त कर किया गया।

अनेक राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत डॉ.भार्गव को यह सम्मान हिन्दी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान हेतु प्रदत्त किया गयाहै।

यह आयोजन विश्व हिन्दी परिषद,भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर फिजी गणराज्य के राजदूत डॉ. जगन्नाथ सामी,पूर्व केंद्रीय मंत्रीश्री संजय पासवान, विश्व हिन्दी परिषद के अध्यक्ष पद्मभूषण आचार्य  यारलगड्ढा लक्ष्मी प्रसाद, महासचिव डॉ. विपिन कुमार,उपाध्यक्ष डी पी मिश्र, वरिष्ठ प्रचारक डॉ रवि कुमार अय्यर, परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. नंद किशोर साह सम्मेलन संयोजक प्रो.पूरनचंद टंडन, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल एवं विभिन्न देशों के विद्वान प्रतिनिधिगण,श्रीमती आशा भार्गव तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।  (UPDATED ON 11TH NOVEMBER 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button