भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

भारतीय रेल ने दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर घर जाने वाले लोगों के लिए 2 और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इन दोनों स्पेशल ट्रेनों की सभी डिटेल्स शेयर की हैं। ये ट्रेनें भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी,
रानी कमलापति से गोरखपुर तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 01663, रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शनिवार, 7 नवंबर को शाम 18:45 बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन रविवार को दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, गोरखपुर से रानी कमलापति तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 01664, गोरखपुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन सोमवार, 9 नवंबर को सुबह 07:50 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को आधी रात 01:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
रानी कमलापति और गोरखपुर के बीच चलाई जाने वाली ये ट्रेन विदिशा, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बादशाहनगर, बुढ़वल, गोंडा जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, बस्ती और खलीलाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकेंड क्लास एसी का 1, थर्ड क्लास एसी का 1, स्लीपर क्लास के 10, जनरल क्लास के 4 और एसएलआरडी के 2 डिब्बे समेत कुल 18 डिब्बे होंगे। (UPDATED ON 3RD NOEMBER 2026)



