Leading NEWS

मॉक पार्लियामेंट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश

राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के सांसद कांग्रेस की अगुवाई में मुल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मॉक पार्लियामेंट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया

। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष देश के लोगों के मताधिकार तथा निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता की रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का ज्ञानेश कुमार से कोई निजी बैर नहीं है, बल्कि उसकी मांग है कि आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करे। उन्होंनेआरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सत्ता बरकरार रखने के लिए ”साजिश” रची है और निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

खरगे ने वर्ष 2023 के मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इसे जबरन पारित कराया गया तथा इसी कानून के कारण ज्ञानेश कुमार कथित तौर पर वोट चोरी कर पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी पकड़े जाने के बाद मतदाता सूचियों के एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई वोटर लिस्ट में ”घुसपैठियों” के नाम जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि सही और पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में बनाए रखने के लिए है। खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत लगाएगा और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं होने देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है, जबकि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है।

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों के सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में कहा कि एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी की गई। वोट चोरी करने वाले नहीं बचेंगे। वे जनता के मूड को समझें।

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार भारत के मु्ख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नहीं टिकेंगे। इसके लिए काफ़ी सबूत हैं। यह आदमी ऑफिस में नहीं रहेगा। अगर BJP हमारी जानकारी देने के बाद भी उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रही, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ़ हो जाएगा।(updated on 31st October 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button