भारत भगवान राम के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है’-राष्ट्रपति ने किया रावण

देशभर में मंगलवार को दशहरे की धूम है। देश के अलग-अलग शहरों में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन के भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। देशभर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में दशहरा महोत्सव में भाग लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री राम लीला कमिटी मैदान में दशहरा समारोह में रावण के पुतले पर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म, सत्य और नैतिक आचरण के आदर्श स्वरूप हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- “दशहरा के त्योहार पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। दशहरा का यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की जीत का प्रतीक है। भगवान श्री राम को धर्म और नैतिक आचरण की साक्षात प्रतिमूर्ति माना जाता है। दशहरा के अवसर पर, देश-विदेश में कई जगहों पर आयोजित होने वाली ‘रामलीला’ के माध्यम से, लोगों को भगवान राम की कथा में निहित महान आदर्शों की याद दिलाई जाती है।”(UPDATED ON 20TH OCT 26)



