बॉम्बे हाई कोर्ट का राज्य में सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर पटाखे फोड़ने पर रोक

दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान ध्वनि एवं वायु प्रदूषण पर गंभीर रुख अपनाते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने पूरे महाराष्ट्र में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, हाई कोर्ट की ओर से पटाखों के निर्माण और बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि कोर्ट के आदेश को सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।
बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की खंडपीठ ने आज गुरुवार को सुनवाई के दौरान डीजे, लाउडस्पीकर, डॉल्बी साउंड सिस्टम और लेजर लाइट के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंधों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर नियमावली तैयार करने और उसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। (UPDATED ON 15TH OCTOBE 2026)



