‘महाराष्ट्र में भी अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण’, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया है कि महाराष्ट्र की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पोस्ट किया, नेवी के 282 अग्निवीर जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, उन्हें सिपाही की नौकरी मिलेगी। इसके लिए ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। फडणवीस ने आगे बताया कि कर्मचारियों की पहली लिस्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है।
अपने X पोस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पोस्ट किया, ‘बहुत अच्छी खबर! कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अग्निवीर जो देश के लिए लड़ते हैं उन्हें सरकारी नौकरियों में रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी बदलाव नियमों में कर दिए गए हैं और अब 282 अग्निवीरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से 282 नेवी अग्निवीरों की पहली लिस्ट महाराष्ट्र सरकार को मिल गई है। इसके तहत, 282 अग्निवीरों जिनमें 150 सीमैन डेकसाइड और 132 सीमैन इंजनसाइड शामिल हैं, को पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है और उन्हें इससे जुड़े ऑर्डर भी सौंप दिए गए हैं। इन सभी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं!’ (UPDATED ON 23RD OCTOBER 2026)



