पूर्व ओलंपियन, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल।

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में पदभार संभाल लिया
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में पदभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। परगट सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए केवल एक पद ग्रहण करना नहीं, बल्कि पंजाब के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बढ़ना है।
61 वर्षीय परगट सिंह पूर्व ओलंपियन, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वड़िंग चार साल से अधिक समय तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे। पार्टी में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच नेतृत्व में यह बदलाव हुआ है। (UPDATED ON 11TH OCTOBER 2026)



