State News
राजस्थान के राज्यपाल की धीरज शर्मा जी के निवास पर शिष्टाचार भेंट

राजस्थान के राज्यपाल शहरिभाऊ बागड़े ने नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के जयपुर, निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल के आगमन पर श्री शर्मा एवं परिवारजनों की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों, युवाओं से जुड़े विषयों तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
श्री धीरज शर्मा वर्तमान में नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन में युवाओं से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। (updated on 17th september 2026)



