सतना में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन संपन्न

उत्थान सेवा फाउंडेशन, ONGC, अनुपमा एजुकेशन सोसायटी, सतना तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन संपन्न हुआ। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति सांसद गणेश सिंह ने आभार व्यक्त किया । लगातार 11 वर्षों से अनवरत दिव्यांगों की सेवा का कार्य सांसद सांसद श्री सिंह द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागड़ी मुख्य अतिथि थे ।
श्री गणेश सिंह ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा पर वर्ष 2016 से लगातार अब तक 22,319 उपकरण मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के साथ दिव्यांगों को निःशुल्क वितरित किया गया जिनकी कीमत लगभग 11 करोड़ से अधिक है, आज सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों को 590 ट्राई साइकिल तथा अन्य उपकरण ओएनजीसी की सीएसआर मद से उपलब्ध कराए गए, जिसमें प्रथम चरण में आज 354 हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं जैसे ही बाकी ट्राईसाईकिल आएंगी तो उन्हें भी वितरण किया जाएगा ,एवं अन्य उपकरण वितरण किए गए।
इस अवसर पर चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय , भाजपा जिला अध्यक्ष (मैहर) कमलेश सुहाने, महापौर योगेश ताम्रकार, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श अजय सिंह, ONGC के महाप्रबंधक नीरज कुमार बंसल, अनुपमा सोसायटी की सचिव श्रीमती शैला अग्रवाल तिवारी, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सुभाष गुर्जर एवं उत्थान सेवा फाउंडेशन के शउमेश प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्यजनउपस्थित थे।(UPDATED ON 19TH SEPT 2026)



