सिद्धेश्वरी माँ संतोषी के पावन पर्व का नवरात्र मेला उत्सव

शारदीय नवरात्रों के पावन पर्व के अवसर पर नई दिल्ली के हरिनगर, निकट तिलक नगर मेट्रो स्टेशन, जेल रोड पर स्थित सिद्धेश्वरी माँ संतोषी के पावन पर्व का 109वां नवरात्र मेला उत्सव का आयोजन 18 अक्टूबर, तक किया गया है। मंदिर के संचालक एवं संरक्षक अमित सक्सेना के अनुसार मंदिर प्रांगण में अखंड ज्योति प्रज्जवलित है और श्रद्धालु यहां लगातार पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर में जरूरतमंद एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर एवं वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। तथा इसके साथ ही किसी भी आकस्मिक चिकित्सा आवश्यकता को देखते हुए डॉक्टर और एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए क्लॉक रूम, रात्रि विश्राम, सुरक्षा तथा भंडारे जैसी सुविधाओं की व्यवस्था भी है।
श्री सक्सेना के अनुसार संतोषी माता सनातन धर्म में संतोष, शांति, सुख एवं समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। उन्हें भगवान गणेश और माता ऋद्धि सिद्धि (मानस पुत्री) के रूप में पूजा जाता है। जो भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से माता की आराधना करता है, उसके जीवन से दरिद्रता, मानसिक तनाव और संकट दूर हो जाते हैं। (UPDATED ON 16TH OCTOBER 2026)



