यूपी MLC चुनाव के नतीजे हुए साफ, 6 पर BJP और 5 पर सपा का कब्जा,

उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। 11 में से 6 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है और 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। पिछली बार बीजेपी को 6 सीट मिली थी, इस बार भी 6 पर हैं। लेकिन पिछली बार से समाजवादी पार्टी को 2 सीट का फायदा हुआ है और ये दो सीट वाराणसी और लखनऊ हैं। यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर दोनों जगह MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस जीत से गदगद नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस चुनाव परिणाम को डबल इंजन की डबल हार करार दिया है।
यूपी में सभी 11 विधानपरिषद सीटों के फाइनल नतीजे आ गए हैं। चुनाव में 6 सीटों पर बीजेपी जीती और 5 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गईं। बीजेपी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन समाजवादी पार्टी को दो सीटों का फायदा हुआ है है।
पिछले इलेक्शन में दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे लेकिन इस बार किसी निर्दलीय को कामयाबी नहीं मिली। गोरखपुर शिक्षक सीट पिछले इलेक्शन में निर्दलीय ने जीती थी। इस बार इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। लेकिन पिछले इलेक्शन में लखनऊ स्नातक की जो सीट बीजेपी जीती थी, उस पर इस बार समाजवादी पार्टी ने कब्जा कर लिया।
इसी तरह आगरा शिक्षक सीट भी इस बार निर्दलीय के बजाए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत ली। हालांकि, अखिलेश को आगरा या लखनऊ में सीट पर मिली जीत से ज्यादा खुशी इस बात की है कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की टीचर और ग्रेजुएट सीट बचा ली। ये दोनों सीटें पिछले इलेक्शन में भी समाजवादी पार्टी ने ही जीती थी लेकिन इस बार मिली कामयाबी को अखिलेश बड़ी जीत बता रहे हैं।(UPDATED ON 29TH OCTOBER 2026)



