State News

दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का नोटिस

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा गया है. दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, NCP (SP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन दोनों नेताओं ने सतीश सालियान की इंसाफ की लड़ाई को ‘राजनीति से प्रेरित’ दिखाने की कोशिश की. 28 साल की दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची रिहायशी इमारत से गिरने की वजह से हुई थी. पुलिस ने इस घटना को दुर्घटनावश हुई मौत माना और ‘एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट’ (ADR) दर्ज की. इसके 6 दिन बाद एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी.

500 करोड़ रुपये के कानूनी नोटिस में आदित्य ठाकरे पर सतीश सालियान के इरादों पर सवाल उठाने और इंसाफ के लिए उनके संघर्ष को ‘राजनीति से प्रेरित, दुर्भावनापूर्ण और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के छिपे हुए मकसद से किया गया काम’ बताने का आरोप लगाया गया है.

कानूनी नोटिस में कहा गया है, “ऊपर बताए गए आरोप झूठे, बेबुनियाद, गैर-जिम्मेदाराना और गंभीर रूप से मानहानि करने वाले हैं. ये आरोप बिना किसी भरोसेमंद सबूत या आधार के और सिर्फ आपके छिपे हुए और गलत इरादों को पूरा करने के मकसद से लगाए गए हैं. ये आरोप मेरे मुवक्किल (सतीश सालियान) की ईमानदारी, विश्वसनीयता और नेकनीयती पर सीधे और गंभीर सवाल उठाते हैं. इसमें एक दुखी पिता को एक ऐसे शख्स के तौर पर दिखाया गया है, जो गलत, दुर्भावनापूर्ण और सियासी मकसद के लिए न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा है.” (Courtesy TV news) (updated on 17th september 2026)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button