State News

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की जीत- ‘जनता ने मोदी सरकार के काम पर लगाई मुहर’- भजनलाल शर्मा

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत राजस्थान की जनता और उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने चुनाव में जीत के लिए मेहनत की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ढाई सालों में राज्य में हुए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। देशभर के युवा उनके विजन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले ढाई सालों में जनता से किए गए 78 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के लिए सरकार की ओर से पेश किए गए ‘शहरी विकास घोषणापत्र’ पर भी जनता ने भरोसा जताया है। यह घोषणापत्र जनकल्याण, विकास और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित है। (UPDATED ON 14TH SEPT 2026

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button